लोकभवन में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था परखी
नैनीताल, मई 16 -- नैनीताल। राज्यपाल के आगमन से पूर्व लोकभवन परिसर में शनिवार को अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। फायर स्टेशन मल्लीताल की टीम ने एफएसओ के नेतृत्व में अभियान चलाकर परिसर में स्थापित सभी अग्निशमन उपकरणों की जांच की। एफएसओ देवेंद्र नेगी ने बताया कि लोकभवन में लगे हाइड्रेंट, फायर प्वाइंट, फायर एक्सटिंग्विशर समेत अन्य अग्नि सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता परखी गई। फायर टीम ने सभी हाइड्रेंटों की सुचारु स्थिति सुनिश्चित करते हुए आवश्यक रखरखाव और साफ-सफाई का कार्य भी कराया। उन्होंने बताया कि वीआईपी आगमन को देखते हुए सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। फायर विभाग ने लोकभवन प्रशासन को अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.