सहारनपुर, नवम्बर 23 -- सहारनपुर। रविवार को समाजवादी चिंतक एवं प्रखर समाजवादी नेता लोकबंधु राजनारायण की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों व सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। साथ ही वर्ष 2027 में अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी दोहराया। अंबाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण ने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। वे सदैव अन्याय और उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाते रहे, इसलिए आज भी उन्हें सच्चे समाजवादी चिंतक के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि उनके विचारों को अपनाकर ही समाजवाद को मजबूती दी जा सकती है। प्रदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.