लखनऊ, मार्च 22 -- लोकबंधु अस्पताल के ब्लड बैंक विभाग एवं रोटरी क्लब ट्रांस गोमती के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ब्लड बैंक परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में 26 लोगों ने रक्तदान किया। अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजीव दीक्षित एवं एमएस डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने शिविर का उद्घाटन किया। सभी रक्तदाताओं को डोनर कार्ड एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ब्लड बैंक विभाग की डॉ. ज्योति जायसवाल, एसपी उपाध्याय, आरके पांडेय, नीतू भारती आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...