लोकबंधु महाविद्यालय में मूट कोर्ट का आयोजन
वाराणसी, अप्रैल 18 -- वाराणसी। गंगापुर के मोतीकोट स्थित लोकबंधु राजनारायण विधि महाविद्यालय में मूट कोर्ट प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ करते हुए प्रबंधक सुबास सिंह ने कहा कि मूट कोर्ट का उद्देश्य छात्रों को न्यायिक प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी देना है। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के ग्रुप बी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जिसमें हौशिला प्रसाद, मातादीन और मो. आरिफ थे। दूसरा स्थान ग्रुप-डी को मिला। सर्वश्रेष्ठ मेमोरियल ग्रुप सी और सर्वश्रेष्ठ मूटर ग्रुप ए की तनु गिरि और सर्वश्रेष्ठ रिसर्चर ग्रुप डी के सनी विश्वकर्मा को चुना गया। इस दौरान प्रवक्ता डॉ. नीरज पाठक, आलोक कुमार राय, डॉ. सरोज वर्मा, डॉ. विजय कुमार, समीर कांत पाठक, योगेश सिंह, नरेन्द्र देव सिंह, सुनीता सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- विधि प्रश्नोत्तरी में अजय, यशांशी और श्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.