लखनऊ, जून 26 -- भीषण गर्मी में लगातार शॉर्ट सर्किट व दूसरे कारणों से आग लगाने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे लोकबंधु अस्पताल परिसर में संचालित आशा ज्योति केंद्र में आग लग गई, जिसकी सूचना केंद्र संचालिका ने स्थानीय पुलिस और दमकलकर्मियों को दी। जब तक दमकल पहुंचीं। उससे पहले अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने सूझबूझ से फायर एक्सटिंग्यूशर का इस्तेमाल करके आग पर कुछ ही देर में काबू पा लिया। केंद्र के शेल्टर होम में संवासिनी, कर्मचारी मौजूद थे, जिन्हें सकुशल निकाल लिया गया। संवासिनियों को दूसरे केंद्र पर भेज दिया गया है। मौके पर आलमबाग से पहुंची दमकल ने आग पर पूरी तरह से काबू किया। आशा ज्योति केंद्र की प्रभारी अर्चना सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम से ही बिजली ट्रिप हो रही थी। शाम करीब साढ़े सात बजे बिजली विभाग के लाइनमैन...