लोकबंधु अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा, महिला डॉक्टर से अभद्रता
लखनऊ, अप्रैल 23 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोकबंधु राजनारायण अस्पताल की इमरजेंसी में बुधवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई जब मरीज के साथ आए एक व्यक्ति ने ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों के साथ जमकर अभद्रता की। गाली-गलौज और हंगामे से पूरे अस्पताल का माहौल बिगड़ गया। स्वास्थ्य सेवाएँ बाधित हो गईं और अन्य मरीज परेशान होते रहे। घटना से आहत अस्पताल कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से पुलिस, जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत दी है। जानकारी के अनुसार कानपुर रोड एलडीए कालोनी सेक्टर बी स्थित लोकबंधु राजनारायण अस्पताल की इमरजेंसी में बुधवार दोपहर अजय सिंह नामक व्यक्ति अपने मरीज को लेकर पहुँचा। मरीज को भर्ती करने को लेकर अस्पताल स्टाफ से विवाद हो गया। इसके बाद अजय सिंह ने संयम खो दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.