प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 11 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ग्राम्य विकास विभाग के जिला लोकपाल समाज शेखर ने बुधवार को आसपुर देवसरा और मंगरौरा ब्लॉक का भ्रमण व निरीक्षण किया। ब्लाक मुख्यालय पर शिकायतों को सुना। जन प्रतिनिधियों, पंचायत और मनरेगा कर्मियों के साथ बात की। भ्रमण के दौरान लोकपाल ने सदर विधायक राजेंद्र मौर्य व ब्लाक प्रमुख मंगरौरा राजीव प्रताप सिंह नंदन के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। लोकपाल समाज शेखर ने भ्रमण के दौरान पट्टी ब्लॉक के प्राचीन मध्याशम कालीन पुरावशेष स्थल महदहा और उससे जुड़े नाला का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने नाला सफाई की मांग की। वहीं, आसपुर देवसरा ब्लॉक में उपस्थित प्रधानों ने तंबूरा नाला की सफाई की मांग की। इस पर लोकपाल कहा कि मामले को डीएम के संज्ञान में लाकर काम को प्राथमिकता पर कराएंगे। मंगरौरा के ...