वाराणसी, अप्रैल 5 -- वाराणसी। आईएमएस-बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में ओपन टेंडर प्रक्रिया की जांच तेज हो गई है। कमेटी में शामिल 11 डॉक्टर लोकपाल के रडार पर हैं। पता चला है कि एक ही डॉक्टर दो-तीन कमेटियों में है। शनिवार को सभी 11 डॉक्टरों के बयान दर्ज किए गए। उनके हस्ताक्षर भी लिए गए। इसके बाद लोकपाल टीम रवाना हो गई। बता दें कि सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में 11 ओपन टेंडर प्रक्रिया की जांच लोकपाल कर रहा है। तीन दिन तक जांच टीम यहां रही। एलडी गेस्ट हाउस में टेंडर प्रक्रिया में शामिल डॉक्टरों के बयान दर्ज किए गए। ट्रॉमा सेंटर के आठ और सर सुंदरलाल अस्पताल के तीन डॉक्टर अलग-अलग 11 टेंडर कमेटियों में शामिल रहे हैं। यही नहीं, कई मामलों में एक डॉक्टर एक से अधिक कमेटियों का हिस्सा है। कुछ डॉक्टर इनवाइटी मेंबर के रूप में भी...