दरभंगा, दिसम्बर 12 -- बिरौल। प्रखंड के मनोर भौराम पंचायत में मनरेगा योजना में हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच जिला से गठित टीम की ओर से की गयी। तीन माह पूर्व ग्रामीण प्रियांशु राज के शिकायत पर पहुंचे जांच टीम में शामिल लोकपाल अमरेंद्र कुमार ठाकुर एवं मनरेगा के सहायक अभियंता इन्दु भूषण ने बारीकी से सभी संदिग्ध योजनाओं का जांच की। इस दौरान लोकपाल ने उन सभी कार्यस्थलों का भौतिक सत्यापन किया, जहां भ्रष्टाचार की आशंका जताई गई थी। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने बताया कि नहर उराही, हीचिंग कार्य और बांध सुरक्षा जैसी योजनाओं की जांच में अनियमितताएँ पाई गई हैं। लोकपाल ने कहा कि जांच रिपोर्ट शीघ्र तैयार कर आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग एवं आवेदक को भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कमला नदी से जुड़ी नहर उराही कार्य में सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.