लोकनिर्माण ने शुरू किया गड्ढामुक्त अभियान
शामली, अप्रैल 21 -- शामली। पीडब्लूडी विभाग द्वारा शहर के एमएसके रोड को गड्ढामुक्त करने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया। मंगलवार को शामली गुरूद्वारा तिराहे से लेकर एसटी तिराहा द्वारा सड़क पर तारकॉल और रोडी डालकर गड्ढामुक्त किया गया। पिछले लंबे समय से शहर के एमएसके रोड की सड़क की हालत खराब थी। सड़क में जगह जगह गड्ढे होने के कारण आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वही आसपास रहने वाले नागरिकों और दुकानदार भी उड़ती धूल से परेशान थे। जिनको दमे जैसे बीमारियों की शिकायत होने लगी थी। मामले की शिकायत कई बार जिलाधिकारी से की गई। जिसके बाद मंगलवार को पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़कों का गड्ढामुक्त करने का अभियान शुरू कर दिया गया। कर्मचारियों व श्रमिकों ने एसटी तिराहा चौकी से लेकर गुरूद्वारा तक एक साईड तारकॉल और रोड़ी डालकर सड़क को गड्ढा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.