प्रयागराज, फरवरी 27 -- प्रयागराज। श्री लोकनाथ मिलन संघ की ओर से इस बार होलियारों के लिए तैयारियां जोरों पर की जा रही है। लोकनाथ चौराहे पर चार व पांच मार्च को नाकाबंदी होली शीर्षक से रंगोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। खास बात है कि जहां पिछले वर्ष तीन स्थानों प्रेशर मशीन लगाई गई थी, वहीं इसमें इजाफा करते हुए मशीन की संख्या दस की गई है। इसके लिए दस स्थानों पर फव्वारा की व्यवस्था की जाएगी। संघ के अध्यक्ष निखिल पांडेय ने बताया कि पहले दिन सुबह दस से दोपहर दो बजे तक तो दूसरे दिन रंगोत्सव का समय दोपहर 3.30 बजे तक किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.