लोकनाथ और थापली के जंगलों में रातभर धधकी आग
बागेश्वर, जून 21 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले में फायर सीजन समाप्त होने के बाद भी अराजक तत्व जंगलों को आग के हवाले कर रहे हैं। बागेश्वर रेंज के लोकनाथ मंदिर और थापली क्षेत्र के जंगल शनिवार रात भर धधकते रहे। चट्टानी भू-भाग होने के कारण वन कर्मियों को मौके तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। रविवार सुबह तक आग पर काबू पा लिया गया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है। बागेश्वर रेंज के जंगल पिछले तीन दिनों से अलग-अलग स्थानों पर आग की चपेट में हैं। चंडिका मंदिर के समीप जंगल में आग लगने के बाद शनिवार को जौलकांडे का जंगल दिनभर सुलगता रहा। यह भी पढ़ें- लोकनाथ और थापली के जंगलों में रातभर धधकी आग वहीं, लोकनाथ मंदिर के पास और ग्राम थापली के ऊपर स्थित जंगल शनिवार रात भर जलते रहे। आग के रिहायशी क्षेत्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.