समस्तीपुर, मार्च 10 -- दलसिंहसराय। शहरी क्षेत्र के लोकनाथपुर वार्ड 24 में सोमवार की रात एक युवक ने गले मे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दिनेश राय के पुत्र आतिश कुमार (24) के रूप में हुई है। घर के कमरे में फंदा से झूल रहे आतिश को आनन-फानन में परिजन अनुमंडल अस्पताल लाये। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मोहल्ले के लोग भी गमजदा थे। बताया गया कि 2020 में आतिश की शादी केवटा के सपना कुमारी से हुई थी। मृतक को एक पुत्री एवं दो पुत्र भी है। बहन कोमल कुमारी ने बताया कि उसका छोटा भासि आतिश अपने शाले की बेटी की शादी में शामिल होने अपराह्न करीब 5 बजे गया था। लेकिन रात 8 बजे के आसपास वापस घर लौटकर अपने कमरे में चला गया था। बाद में परिजनों ने देखा कि वह बांस के सहारे लटक रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बा...