सुल्तानपुर, मार्च 18 -- चांदा, संवाददाता। पंडित राम आसरे मिश्र शिक्षण संस्थान, पारंपरिक लोक नाट्य कला केंद्र कोइरीपुर की तरफ से मंगलवार की रात शिशु विद्या मंदिर कोइरीपुर के प्रांगण में पारंपरिक लोकनाट्य "आखिर कब तक" का प्रभावशाली मंचन किया गया। इस प्रस्तुति का निर्देशन संस्था प्रभारी राकेश मिश्रा ने किया। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को बांधे रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामकृष्ण मिश्रा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें सभापति यादव, शेरबहादुर लाल, नन्हे मिश्र एवं शेषनारायण पाण्डेय प्रमुख रहे। लोकनाट्य का मुख्य विषय आतंकवाद के खिलाफ जनजागरण रहा, जिसमें समाज से इस बुराई के विरुद्ध एकजुट होने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के अंत में दर्शकों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.