मथुरा, मार्च 29 -- ब्रज के लोकनाट्य भगत लीला के षठमासिक प्रशिक्षण शिविर का रविवार को दिगम्बर जैन चौरासी केम्पस के सुरेश बाबू हॉल में वरिष्ठ रंग आचार्य डॉ. मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में समापन हुआ। तदोपरान्त उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र प्रयागराज द्वारा नियुक्त प्रशिक्षक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त वरिष्ठ लोकनाट्यविद आचार्य डॉ. खेमचन्द यदुवंशी ने लोकनाट्य भगतलीला (भगत-सांगीत) के इतिहास व छन्द विधान पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षण शिविर के बारे में बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से 6 माह के अंतर्गत 8 शिष्य व शिष्याओं को इस विधा के ऐतिहासिक पक्ष की जानकारी के साथ साथ गायन, वादन, अभिनय और प्रस्तुतिकरण की बारीकियों में पारंगत किया गया है, जिससे विलुप्तीकरण के कगार पर खड़े ब्रज के लोकनाट्य को संजीवनी मिली है। समापन अवसर पर प्रस...