लखनऊ, फरवरी 15 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता अन्नदाता किसानों के हितों की रक्षा के लिए लोकदल एवं विभिन्न किसान संगठनों द्वारा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह के आह्वान पर सोमवार सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक राज्य एवं सभी जिला मुख्यालयों पर जिलाधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को ज्ञापन सौंपा जाएगा। लोकदल का मत है कि यह तथाकथित भारत-अमेरिका ट्रेड डील अन्नदाता किसानों के हितों के विरुद्ध है और देश के कृषि क्षेत्र के साथ एक बहुत बड़ा धोखा है। इस समझौते से भारतीय कृषि बाजार विदेशी दबाव में आ सकता है, जिससे छोटे और मध्यम किसानों की आजीविका पर गंभीर संकट उत्पन्न होगा। लोकदल सभी किसानों, कार्यकर्ताओं एवं लोकतांत्रिक संगठनों से अपील करता है कि वे 16 फरवरी को अपने-अपने जिला म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.