बुलंदशहर, फरवरी 28 -- नगर के डीएम रोड स्थित एक होटल में शनिवार को लोकदल व विभिन्न किसान संगठनों के तत्वावधान में किसान अधिकार सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान केंद्र सरकार की प्रस्तावित ट्रेड डील का विरोध किया गया। मुख्य अतिथि लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. सुनील सिंह ने केंद्र सरकार की प्रस्तावित ट्रेड डील का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि यह समझौता भारतीय कृषि व्यवस्था को बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हवाले करने का प्रयास है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह डील किसानों के हितों को दरकिनार कर देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने तथा भारत को आर्थिक रूप से निर्भर बनाने की साजिश है। राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश हूण ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने समय रहते इस डील को वापस नहीं लिया तो किसान संगठन व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान लोकदल हरियाणा अध्यक्...