हाजीपुर, अगस्त 17 -- 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत समाहरणालय परिसर स्थित पुष्कर्णी सभागार में सोमवार को 'स्वतंत्रता संग्राम में पत्रकारों की भूमिका' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह एवं उपस्थित पत्रकारों ने संयुक्त रूप से ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

संगोष्ठी में चर्चासंगोष्ठी में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों ने सहभागिता की तथा स्वतंत्रता आंदोलन में पत्रकारिता की भूमिका, वर्तमान समय में पत्रकारिता के दायित्व एवं जनहित से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए। संगोष्ठी अध्यक्षता करते हुए जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी रही है। उस दौर में पत्रकारों एवं समाचार-पत्रों ने देशवासियों में राष्ट्रीय ...