धनबाद, सितम्बर 25 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। गुरुनानक कॉलेज में गुरुनानक देव व्याख्यानमाला के तहत संवैधानिक लोकतंत्र बनाम लोकप्रिय लोकतंत्र विषय पर गुरुवार को विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ अब्दुल मतीन सहायक प्राध्यापक, अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग जादवपुर विश्वविद्यालय कोलकाता ने लोकतंत्र की संवैधानिक संरचना, जनमत की भूमिका तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं के महत्व पर विभिन्न आयामों से चर्चा की। कॉलेज अध्यक्ष आरएस चहल ने विषय के विभिन्न पक्षों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था में संविधान, संस्थाओं और नागरिक सहभागिता के महत्व को रेखांकित किया। वहीं मौके पर प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें विषय से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं को रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य डॉ रंजना दास ने लोकतांत्रिक म...