रांची, अप्रैल 9 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने गुरुवार को विधानसभा स्थित समिति कक्ष में झारखंड विधानसभा की नवगठित सभी समितियों के सभापति के साथ बैठक की। बैठक में अध्यक्ष ने सर्वप्रथम सभी सभापतियों को अपनी बधाई दी। अपने संबोधन में अध्यक्ष ने समिति व्यवस्था के क्रियाकलापों के संबंध में ओर अधिक कैसे सुधार लाया जाए, विस्तार से उसकी चर्चा की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में समिति की यह बड़ी खूबसूरती है कि इसमें सत्ता पक्ष व विपक्ष दोनों के सदस्य शामिल होते हैं। राजनिति में दोनों पक्ष चाहे वह सत्ता की ओर से हो या विपक्ष की ओर से राज्य के विकास को दृष्टिपथ में रख कर अपनी महती भूमिका अदा करते हैं।समिति की रिपोर्ट के माध्यम से जो बातें सामने आती हैं, साधारणतः उसे स्वीकृत की जाती हैं। जब समिति किसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.