सोनभद्र, जुलाई 29 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी रिहंदनगर में छात्र नेतृत्व एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हेड बॉय, हेड गर्ल, डिप्टी हेड बॉय एवं डिप्टी हेड गर्ल सहित विभिन्न छात्र प्रतिनिधियों का चुनाव मतदान प्रक्रिया के माध्यम से कराया गया। कक्षा सात से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका निभाते हुए निष्पक्ष मतदान एवं मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए। चुनाव में शिवम तिवारी हेड बॉय, दुर्गा गुप्ता हेड गर्ल, श्रेयांश पांडेय डिप्टी हेड बॉय, दिव्या तिवारी डिप्टी हेड गर्ल, कुमार गौरव स्पोर्ट्स कैप्टन तथा प्रीति कल्चरल कैप्टन चुने गए। प्रार्थना सभागार में आयोजित समारोह में सभी निर्वाचित छात्र प्रतिनि...