लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की जिला कमेटी विस्तार के लिए हुई चर्चा
पलामू, जून 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की पलामू जिला कमेटी के पुनर्गठन को लेकर शुक्रवार को मेदिनीनगर के पलामू क्लब में बैठक पर गहन विमर्श किया गया। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष विधायक जयराम महतो की ओर से मनोनीत पलामू प्रमंडल के सभी पांचों केंद्रीय प्रभारियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा नई जिला कमेटी के गठन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने पर विस्तार से चर्चा की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिले के विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों की सूची तैयार कर केंद्रीय प्रभारियों के माध्यम से केंद्रीय कमेटी को भेजी जाएगी। केंद्रीय कमेटी द्वारा समीक्षा और अनुमोदन के बाद नई जिला कमेटी की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए पलामू प्रमंडल प्रभारी मनोज यादव ने कहा कि पलामू जिला झारखंड की राजनीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.