पीलीभीत, सितम्बर 1 -- पीलीभीत। उत्तराखंड में सामाजिक न्याय एवं संवैधानिक मूल्यों के सम्मान और लोकतांत्रिक आवाज़ को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला। प्रांतीय आवाहन पर जिला और शहर मुख्यालय पर संयुक्त रूप से विरोध मार्च निकाला गया। विरोध मार्च शाम पांच बजे छतरी चौराहे से शुरू होकर गैस चौराहे तक निकाला गया। उप्र कांग्रेस कमेटी के सदस्य युसूफ मलिक ने कहा कि कांग्रेस सदैव संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। देश में लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक संस्थाओं की मजबूती के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता निरंतर संघर्ष करते रहेंगे। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी पर मुकदमें से भड़के कांग्रेसी, सक्सेना चौक पर प्रदर्शन शहराध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार ने...