कोडरमा, जुलाई 20 -- कोडरमा। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर सामाजिक कार्यकर्ता सोमन बांगचुक के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती संवाद, असहमति के सम्मान और शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार में निहित है। रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में रजक ने कहा कि जनता के सवालों का समाधान संवाद के बजाय प्रशासनिक शक्ति और पुलिस बल के माध्यम से करना लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग रखने वालों की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि संविधान नागरिकों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार देता है। यह भी पढ़ें- 20 जुलाई को चलो संसद अभियान को दिया समर्थन यह भी पढ़ें- सोनम वांगचुक के समर्थन में संसद...