लोकतंत्र है, तानाशाही नहीं; CJP का प्रोटेस्ट खत्म होने पर क्या बोले अन्ना हजारे
नई दिल्ली, जुलाई 26 -- Anna Hazare: भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही सरकार से बातचीत करके कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने भी अपने आंदोलन को वापस ले लिया है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच कभी 'दूसरे गांधी' कहे जाने वाले अन्ना हजारे का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में लोकतंत्र है। ऐसे में जनता की शिकायतों का समाधान शांतिपूर्ण आंदोलनों और बातचीत के जरिए ही किया जाना चाहिए। यूपीए सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर पूरे देश में पहचान बनाने वाले 89 वर्षीय अन्ना हजारे ने कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के खत्म होने पर अपनी राय रखी। उन्होंने जोर देकर कहा कि तनाव और टकराव से केवल समाधान निकालने में देरी होती है। किसी भी परेशानी का हल अंत में बातचीत के जरिए ही होता है। उन्होंने कहा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.