शाहजहांपुर, जनवरी 12 -- आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक एवं लोकतंत्र सेनानी स्वामी हरिदास महाराज का बीमारी के चलते निधन हो गया। वे करीब 77 वर्ष के थे। सोमवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर आश्रम के सेवादार उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया। मंगलवार सुबह बरेली ले जाते समय रास्ते में उनका निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग गुरुग्राम आश्रम पहुंचे। दोपहर करीब दो बजे गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, विधायक सलोना कुशवाहा, जिलाध्यक्ष केसी मिश्र सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.