बुलंदशहर, फरवरी 7 -- बुलंदशहर। लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद के राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिंह राघव के नेतृत्व में लोकतंत्र सेनानियों ने नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जनपद मुख्यालय पर लोकतंत्र सेनानी स्मृति पार्क बनवाने एवं आपातकाल में जेल गए जनपद के लोकतंत्र सेनानियों के नाम का स्मृति स्तंभ लगवाने का अनुरोध किया गया है। प्रतिनिधिमंडल में लोकतंत्र सेनानी डॉ. वीरेंद्र गर्ग, सतीश उपाध्याय, जयप्रकाश, राजेंद्र सक्सेना, चुक्कखन सिंह एवं सचिव पीके शर्मा मौजूद रहे। लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद के राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिंह राघव ने पीके शर्मा को जनपद का जिला सचिव नियुक्त किया है। उन्होंने कहा है कि पीके शर्मा जनपद के लोकतन्त्र सेनानियों एवं उनके परिजनों के कल्याण एवं हित में कार्य करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...