लोकतंत्र सेनानी राम सिंह का निधन
मिर्जापुर, जून 17 -- मिर्जापुर। अदलहाट क्षेत्र के हिनौती माफी गांव निवासी लोकतंत्र सेनानी राम सिंह का मंगलवार शाम साढ़े बजे निधन हो गया। वह 97 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राम सिंह पुत्र स्व. सूरत सिंह लोकतांत्रिक मूल्यों तथा जनहित के मुद्दों के प्रति जीवनभर समर्पित रहे। उनके निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, शुभचिंतक और अन्य लोग उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।सूचना मिलने पर अदलहाट थाने के उपनिरीक्षक अभय नारायण सिंह मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। परिजनों ने बताया कि राम सिंह का जीवन सादगी, सामाजिक सेवा और लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा। उन्हें आपात काल के दौरान जेल भेज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.