उरई, मार्च 5 -- जालौन। लोकतंत्र सेनानी रामचरण राठौर का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। यह सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।मोहल्ला तोपखाना निवासी वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी रामचरण राठौर का गुरुवार को सुबह लगभग 7 बजे 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय रामचरण राठौर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहे और क्षेत्र में उनकी पहचान एक सम्मानित एवं समाजसेवी व्यक्ति के रूप में थी। उनके निधन से जालौन क्षेत्र ने एक वरिष्ठ और सम्मानित व्यक्तित्व को खो दिया है। रामचरण राठौर अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी श्रीमती श्यामा बाई (लगभग 89 वर्ष) हैं। परिवार में तीन पुत्र राजेन्द्र, सुरेन्द्र और अरविन्द तथा तीन पुत्रियां ...