बदायूं, जनवरी 4 -- उझानी, संवाददाता। क्षेत्र के गांव हजरतगंज निवासी लोकतंत्र सेनानी और संघ से लंबे समय तक जुड़े रहे 85 वर्षीय बलवीर सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंचे और उन्हें अंतिम सलामी दी। जिला प्रशासन की ओर से एसीएम सदर सदर मोहित कुमार, सीओ उझानी देवेंद्र कुमार और कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक गुड्डू सिंह यादव ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ बलवीर सिंह यादव को अंतिम सम्मान दिया। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार कछला गंगा श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ संपन्न कराया गया। बलवीर सिंह यादव लोकतंत्र सेनानी होने के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहे। उनके निधन से गांव और क्षेत्र में शोक की लहर है। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.