बरेली, दिसम्बर 11 -- आंवला/बरेली। नगर के रामनगर स्टैंड के समीप लोकतंत्र सेनानी आनंद पाल सिंह पर उनके ही इकलौते बेटे ने लोहे की रॉड और डंडे से जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। बेटे ने उनके सिर पर ताबड़तोड़ कई प्रहार किए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोहे का दरवाजा तोड़कर उन्हें गंभीर घायल हालत में निकला और अस्पताल पहुंचाया। हमलावर को हिरासत में ले लिया है। थाने में मां, पत्नी, और बच्चे पुलिस से मांग करते रहे कि आरोपी की जल्द जमानत नहीं होनी चाहिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि घायल आनंद पाल सिंह के समधी तेजवीर सिंह ने फोन कर पुलिस को सूचना दी कि बेटे ने अपने पिता पर हमला कर दिया है। इस पर पुलिस दोपहर तीन बजे रामनगर रोड स्थित यूनियन बैंक के पीछे के मकान पर पहुंची और लोहे का दरवाजा तोड़कर अंदर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.