लखनऊ, जून 25 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। आपातकाल की 51वीं बरसी 'संविधान हत्या दिवस' के अवसर पर लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में कई लोकतंत्र सेनानियों ने 50 साल पूर्व लगाई गई आपातकाल की आपबीती भी सुनाई। लोकतंत्र सेनानी भारत दीक्षित ने कहा कि आपातकाल लगाने का कोई कारण नहीं था। कांग्रेस बस किसी भी तरह सत्ता में रहना चाहती थी। आपातकाल के दौरान हमारी गिरफ्तारी के समय कपड़े फाड़ दिए गए। हम लोगों ने इसके बाद भी सत्याग्रह में भाग लिया, तब बहुत ज्यादा अत्याचार किए गए। यह भी पढ़ें- लोकतंत्र सेनानियों को प्रतिवर्ष 5 लाख की कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द: सीएम योगीलोकतंत्र सेनानी विद्या राम वर्मा का अनुभव लोकतंत्र सेनानी विद्या राम वर्मा ने बताया कि इतने साल बीत जाने के बाद भी आपातकाल के बारे में सोचता हूं तो मन भावुक हो जाता है। सीपीआई को छोड़कर बाकी सभी ...