बागपत, मार्च 10 -- बागपत। कोतवाली क्षेत्र के नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी लोकतंत्र सेनानी 97 वर्षीय चौधरी जयपाल सिंह का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक छा गया। गांव में उनके खेत में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान ग्रामीण, सामाजिक व राजनीतिक क्षैत्र से जुडे अनेक लोग मौजूद रहे। चौधरी जयपाल सिंह लोकतंत्र सेनानी आपातकाल (इमरजेंसी) के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए आंदोलन में शामिल हुए थे। इसी कारण उन्हें जेल जाना पड़ा था। इसके अलावा चर्चित माया त्यागी कांड के दौरान उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी। चौधरी जयपाल सिंह का भारत रत्न चौधरी चरण सिंह से भी करीबी संबंध रहा। मंगलवार को जब उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई तो गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अंतिम विदाई देने पहुंचे। प्रशासन की ओर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.