बागपत, मार्च 10 -- कोतवाली क्षेत्र के नौरौजपुर गुर्जर गांव निवासी लोकतंत्र सेनानी 97 वर्षीय चौधरी जयपाल सिंह का निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को उनके पैतृक खेत में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान ग्रामीण, सामाजिक व राजनीतिक लोग मौजूद रहे। चौधरी जयपाल सिंह लोकतंत्र सेनानी के रूप में क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहे। वह आपातकाल (इमरजेंसी) के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए आंदोलन में शामिल हुए थे और इसी कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। इसके अलावा चर्चित माया त्यागी कांड के दौरान उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी। चौधरी जयपाल सिंह का भारत रत्न चौधरी चरण सिंह से भी करीबी संबंध रहा। मंगलवार को जब उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई तो गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.