लखीमपुरखीरी, अप्रैल 17 -- थाना मैगलगंज क्षेत्र के ग्राम कुकुरगोती निवासी लोकतंत्र सेनानी 85 वर्षीय बाला प्रसाद का निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बाला प्रसाद ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए हुए संघर्षों में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनके सम्मान में मैगलगंज पुलिस ने राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में काफी लोग शामिल हुए। पूरे गांव में शोक का माहौल रहा और नम आंखों से लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान नायब तहसीलदार शशांक शेखर मिश्रा, थाना प्रभारी संजीव सिंह, पकरिया चौकी इंचार्ज दीनानाथ, ग्राम प्रधान रोहित ब्रह्मदिन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.