कन्नौज, अप्रैल 11 -- लोकतंत्र सेनानी शांति स्वरूप तिवारी (70) के निधन की सूचना पर उन्हें श्रद्धांजलि देने व परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों की उनके आवास पर भीड़ लग गई। जलेसर गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। ग्राम बरगांवा के मजरा दिलावरपुर का लंबी बीमारी के चलते शुक्रवार को निधन हो गया। उनके भतीजे ने बताया कि वह हमेशा सामाजिक कार्यों में रुचि रखते थे। आपातकाल में लोकतंत्र के लिए उन्होंने संघर्ष किया। आपातकाल में वह जेल भी गए थे।उनके निधन की जानकारी पर नायब तहसीलदार राम प्रकाश, निरीक्षक ध्यानेन्द्र सिंह के साथ पुलिस लाइन से आई पुलिस टीम ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। तिरंगा में लपेट कर सलामी दी गई। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जीतू तिवारी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजीव दुबे मुन्ना, समाजसेवी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.