लोकतंत्र सेनानी का बीमारी के चलते निधन
कन्नौज, फरवरी 28 -- कन्नौज। शहर के रहने वाले एक लोकतंत्र सेनानी की लम्बी बीमारी के चलते मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की। सदर कोतवाली की तलैया चौकी के मोहल्ला हाजीगंज निवासी लोकतंत्र सेनानी मकबूल बेग पुत्र मासूक बेग पिछले एक वर्ष से पैर में कैंन्सर होने से परेशान थे। कई बार आपरेशन के बावजूद बीमारी ठीक नहीं हो रही थी। आगरा के अस्पताल से उनका इलाज चल रहा था। सोमवार से मकबूल बेग की तबियत खराब चल रही थी। शनिवार की सुबह 73 वर्ष की आयु में लोकतंत्र सेनानी मकबूल बेग ने अपने पैत्रक आवास पर अंतिम सांस ली। लोकतंत्र सेनानी की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं पुलिस ने गार्ड आफ आनर के तहत लोकतंत्र सेनानी को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.