जौनपुर, अप्रैल 22 -- जलालपुर,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के छितौना गांव निवासी 102 वर्षीय लोकतंत्र सेनानी राजबली पटेल का मंगलवार को भोर में निधन हो गया। कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। बुधवार को शव यात्रा निकले से पहले थाने की पुलिस उनके पैतृक आवास पर पहुंच कर सलामी दिया। उनके पार्थिव शरीर को कोल्ड ताबूत रखकर उनके बड़े पौत्र एयरफोर्स के जवान हितेश पटेल के आने का इंतजार किया जा रहा था। लोकतंत्र सेनानी अपने पीछे तीन पुत्री,एक बहु,दो पौत्र का भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। लोकतंत्र सेनानी के निधन की सूचना मिलते ही गांव और क्षेत्र के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किया। उनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट वाराणसी में किया गया। मुखाग्नि छोटे पौत्र हितेश पटेल ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.