महाराजगंज, जून 25 -- महराजगंज, नवीन विषेन। गुरुवार को जिला मुख्यालय पर लोकतंत्र सेनानियों ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाया। संगठन के जिलाध्यक्ष फिरोज अहमद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सेनानियों ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार बताते हुए कहा कि उस दौर के संघर्ष और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की जरूरत है। ताकि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति जागरूकता बनी रहे। संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम गौतम ने किया।संगठन के प्रांतीय प्रवक्ता व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आनंदनगर जयप्रकाश लाल ने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को गंभीर आघात पहुंचाया था। यह भी पढ़ें- लखीसराय: आपातकाल की बरसी पर जेपी सेनानियों ...