लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान राशि और सुविधाएं बढ़ाएं
बलिया, जून 25 -- बलिया, संवाददाता। देश में लगाए गए आपातकाल की वर्षगांठ पर गुरुवार को शहीद पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लोकतंत्र सेनानियों एवं नागरिकों ने काला दिवस मनाया। उत्तर प्रदेश लोकतंत्र कल्याण समिति ने सिटी मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा को ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन के माध्यम से सम्मानजनक राशि और सुविधा प्रदान करने की मांग की। यह भी पढ़ें- भाजपा ने आज के दिन को काला दिवस के रूप में मनायाआपातकाल का इतिहास लोकतंत्र सेनानी द्विजेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि 25 जून 1975 को घोषित आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय था। उस दौरान बलिया ने भी विरोध की मशाल जलाकर लोकतंत्र की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। कार्यक्रम में पांडेय गोविंद, धनराज सिंह, चंद्रशेखर सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.