गढ़वा, अगस्त 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों और युवाओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन करने का अधिकार है। उसके बावजूद विधानसभा घेराव कर रहे छात्रों और युवाओं पर बर्बरतापूर्ण तरीके से लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कई निर्दोष छात्र-युवा घायल हुए हैं। प्रदर्शनकारियों की आवाज दबाने के लिए सरकार ने बल प्रयोग का रास्ता अपनाया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: डरी-सहमी सरकार ने झारखंड में आपातकाल जैसी स्थिति पैदा कर दी : डॉ. नीरा यह भी पढ़ें- छात्रों पर लाठीचार्ज मौलिक अधिकारों का हनन : राजेश ठाकु...