लोकतंत्र में विरोध करना जनता का संवैधानिक अधिकार: निसार खान
हजारीबाग, नवम्बर 4 -- हजारीबाग। निज प्रतिनिधि । दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर हुए इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शन को जिला कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष निसार खान ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई बताया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर उमड़ा जन सैलाब इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता अपने मताधिकार और लोकतंत्र अधिकारों के प्रति जागरुक है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और निष्पक्षता कमजोर हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.