गोरखपुर, नवम्बर 5 -- आपातकाल और सिख विरोधी हिंसा पर कांग्रेस को घेरा गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लोकतंत्र के बारे में उपदेश वह कांग्रेस पार्टी दे रही है, जिसका इतिहास ही देश में 1975 में आपातकाल लगाने का है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी 1975 के लिए देशवासियों से माफी मांगेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक नवंबर को कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। यह सिखों पर अत्याचार को याद दिलाने वाली तारीख थी। यह भी पढ़ें- Purnia News: लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ कार्यक्रम को जनता ने नकारा : कांग्रेस योगी ने कहा कि पहली नवंबर 1984 को दिल्ली की सड़कों पर कांग्रेस द्वारा निर्दोष सिखों को कत्लेआम किया जा रहा था। तब भारत के अंदर हिंदू और सिख भाई-भाई के रूप में रह रहे थे लेकिन कांग्रेस के कृत्यों...