लोकतंत्र बचाओ सप्ताह में सपा निकालेगी 'वोट बचाओ-देश बचाओ' मार्च
सीतापुर, अक्टूबर 4 -- सीतापुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी जिले में 'लोकतंत्र बचाओ सप्ताह' के तहत 'वोट बचाओ-देश बचाओ' मार्च निकालेगी। तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन जिला स्तरीय प्रेस कॉन्फ्रेंस, दूसरे दिन विधानसभा क्षेत्रों में बैठकें और तीसरे दिन जिला मुख्यालय पर मार्च आयोजित किया जाएगा। पार्टी ने इसके लिए जिला, विधानसभा और नगर स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। सपा जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी ने प्रेस वार्ता में बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की ओर से जारी कार्यक्रम के तहत अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य मताधिकार की सुरक्षा, मतदाता सूची की पारदर्शिता, निष्पक्ष चुनाव और संविधान से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच ले जाना है। यह भी पढ़ें- 'वोट बचाओ, देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.