लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के समापन का आकार हुआ छोटा
प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- समाजवादी पार्टी के लोकतंत्र बचाओ सप्ताह का समापन गुरुवार को 'वोट बचाओ-देश बचाओ' मार्च के साथ होगा। पार्टी की ओर से जार्जटाउन स्थित जिला कार्यालय से बालसन चौराहा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। इसमें जिलेभर से सपा नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। मार्च दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय से शुरू होगा। कार्यकर्ता हाथों में विभिन्न नारों वाली तख्तियां और बैनर लेकर चलेंगे। सपा ने पहले जार्जटाउन से इलाहाबाद हाईकोर्ट तक मार्च निकालने की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में कार्यक्रम के मार्ग में बदलाव किया गया। मार्च के समापन स्थल बालसन चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे पार्टी कार्यकर्ता संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ करेंगे। यह भी पढ़ें- Hathras News: सपाईयों ने निकाला पैदल माच,मुख्य चुनाव आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.