श्रावस्ती, अक्टूबर 2 -- श्रावस्ती। भिनगा स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ विषय पर सपा जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव ने एक बैठक की। बैठक में जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव ने देश और प्रदेश की वर्तमान निर्वाचन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए और चुनाव प्रणाली से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी मांगें एवं आपत्तियां सार्वजनिक की। बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और निष्पक्ष चुनाव प्रणाली को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने मतदाता सूची से नाम कटने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में विसंगतियों को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराई। बैठक के दौरान विधायक भिनगा इंद्राणी वर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जमीनी स्तर पर सजग रहें और हर पात्र नागरिक का वोट सुरक्षित करने के लिए अभिय...