हजारीबाग, अक्टूबर 7 -- बरही, प्रतिनिधि। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन का बुधवार को उपायुक्त कार्यालय हजारीबाग के समक्ष प्रदर्शन को लेकर बरही में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी ने की। बैठक में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल, जिला प्रभारी, राजीव रंजन प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, जिला उपाध्यक्ष डॉ निजामुद्दीन अंसारी, अनिल राय, प्रमुख मनोज रजक, सीपीआई के राज्य कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कुमार, झारखंड मुक्ति मोर्चा के विनोद विश्वकर्मा, विक्रम पासवान, जेएमएम के प्रखंड अध्यक्ष देवानंद कुमार, अख्तर अंसारी, जगदीश सिंह, जिया उल हक, कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष बबलू साहू, विशुनधारी महतो, उपाध्यक्ष तौकीर राजा, मो सरफराज अहमद, रिजवान अली, महेश प्रसाद, मन...