गिरडीह, जुलाई 12 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा गिरिडीह महानगर की मासिक बैठक शनिवार को हरिचक स्थित जिला कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह जिला के संगठन प्रभारी डॉ. संजय सिंह उपस्थित थे। बैठक में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों एवं मोर्चा के पदाधिकारियों ने भाग लिया। मौके पर डॉ. संजय सिंह ने संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए शक्ति केंद्र की बैठक, डिजिटल लर्निंग ऐप, प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम और एसआईआर अभियान की समीक्षा की। उन्होंने पदाधिकारियों को पार्टी के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक सक्रियता से पहुंचाने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बूथस्तर पर भाजपा को सशक्त बनाने पर हुई चर्चा मन की बात कार्यक्रम की महत्ता प...