गढ़वा, अप्रैल 12 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा परिसदन भवन में रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 के ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर मेयर अरुणा शंकर ने कहा कि यह अधिनियम सिर्फ एक कानूनी प्रावधान नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र को अधिक सशक्त और समावेशी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण मिलने से नीति निर्माण में उनकी भागीदारी और प्रभाव और अधिक मजबूत होगा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकतंत्र को मजबूत करने की ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने बताया कि जिस तरह स्थानीय निकायों में महिला आरक्षण के सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं, उसी तरह अब संसद और विधानसभाओं में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वच्छता जैसे मुद्दों पर अधिक जन-केंद्रित नीतियां बनेंगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.