रांची, अप्रैल 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि लोकतंत्र के पहरेदारों ने लोकतंत्र को कलंकित होने से बचा लिया। 2023 में पारित महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने के बजाय, उसमें संशोधन के नाम पर परिसीमन विधेयक को पारित कराना सरकार की प्राथमिकता सूची में था। केंद्र सरकार महिलाओं को धोखा देना चाहती है। अगर सरकार की मंशा साफ होती तो वर्तमान 543 सीटों पर ही 2024 के चुनाव में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित कर सकती थी, जिससे लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या 180 हो जाती, लेकिन भाजपा की नियत में खोट है। 2023 के विधेयक में पहले जनगणना फिर परिसीमन और महिला आरक्षण 2029 में लागू करने का विधेयक सरकार द्वारा लाया गया, जिसे कांग्रेस समेत विपक्ष ने पूरी तरह से समर्थन दिया था। यह भी पढ़ें- सोमवार को संसद...